Homeक्राइमDiljit concert mobile theft: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरी करने...

Diljit concert mobile theft: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरी करने दिल्ली से अहमदाबाद आया गिरोह, 2 गिरफ्तार, 4.30 लाख के 11 फोन बरामद

Diljit concert mobile theft: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरी करने दिल्ली से अहमदाबाद आया गिरोह, 2 गिरफ्तार, 4.30 लाख के 11 फोन बरामद

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को हुए पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान मोबाइल फोन चुराने वाले दिल्ली के एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4.30 लाख रुपये कीमत के 11 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और कार्यक्रम के दौरान मोबाइल चोरी की करीब 70 शिकायतें पुलिस को मिलीं। चोरी हुए कुछ मोबाइल फोन की कीमत 50 हजार रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये तक बताई गई। पीड़ितों ने स्टेडियम परिसर में बनाए गए पुलिस कंट्रोल रूम में अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

मोबाइल चोरी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही स्टेडियम में कई टीमें तैनात कर रखी थीं। शिकायतें मिलते ही मोटेरा पुलिस और जोन-2 लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए चोरी हुए फोन की लोकेशन ट्रेस की। इसी दौरान स्टेडियम के पास दो संदिग्ध नजर आए।

पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों अपने पास मौजूद मोबाइल फोन फेंककर भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनके पास से 11 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद असद मोहम्मद गुलजार (36) और अशरफ हुसैन नूर हुसैन इदरीशी (24) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि दोनों ट्रेन से अहमदाबाद आए थे और छह हजार रुपये का गोल्डन पास लेकर कॉन्सर्ट में दाखिल हुए थे। वे करीब चार घंटे तक स्टेडियम में मौजूद रहे।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, गिरोह के चार लोग मोबाइल चोरी के इरादे से दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे। आरोप है कि शक से बचने के लिए उन्होंने सिर पर पगड़ी बांधी और पारंपरिक पंजाबी पोशाक पहनी थी, ताकि वे कॉन्सर्ट की भीड़ में आसानी से घुल-मिल सकें।

पूछताछ में चोरी का खास तरीका भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान जब स्टेडियम में लाइटें बंद होती थीं यानी ब्लैकआउट होता था, उसी समय आरोपी वारदात को अंजाम देते थे। तेज संगीत, अंधेरे और भारी भीड़ के कारण लोगों को तुरंत पता ही नहीं चलता था कि उनका फोन गायब हो चुका है।

जांच में ‘वालिद’ नाम के एक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वालिद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी और चारों आरोपी पहले दिल्ली के एक होटल में मिले थे। वहीं से योजना बनाकर वे अहमदाबाद पहुंचे थे।

पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह सिर्फ इसी कॉन्सर्ट तक सीमित नहीं था और अलग-अलग शहरों में होने वाले बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट व सार्वजनिक आयोजनों में भी चोरी करता रहा होगा। पुलिस अब आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है, बरामद फोन के मालिकों की पहचान कर रही है और वालिद समेत गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments