Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeक्राइमDelhi Crime: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने पकड़ा कुख्यात आरोपी, बटन-एक्ट्यूएटेड चाकू...

Delhi Crime: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने पकड़ा कुख्यात आरोपी, बटन-एक्ट्यूएटेड चाकू बरामद

Delhi Crime: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने पकड़ा कुख्यात आरोपी, बटन-एक्ट्यूएटेड चाकू बरामद

पूर्वी दिल्ली जिले के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक ऐसे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से गैरकानूनी बटन-एक्ट्यूएटेड चाकू बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि पहले से ही 11 आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान अलवी (37), निवासी शहीद नगर, साहिबाबाद (यूपी) के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से ही चोरी, स्नैचिंग और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

घटना 19 अगस्त की है, जब हेड कॉन्स्टेबल हर्षित कुमार सिंह और कॉन्स्टेबल जतिन पेट्रोलिंग पर थे। पुलिस की टीम मारुति कॉम्पिटेंट शो-रूम, रोड नंबर 56, आनंद विहार के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर एक युवक संदिग्ध हरकत करते हुए भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे धर दबोचा।

तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से एक खतरनाक बटन-एक्ट्यूएटेड चाकू मिला। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह इलाके में चोरी या स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। उसने यह भी बताया कि उसे स्मैक, नशे और शराब की लत है और इन्हीं का खर्च निकालने के लिए वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल होता है।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं। आरोपी के खिलाफ हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की सतर्कता और लगातार गश्त का नतीजा है, जिससे संभावित वारदात टल गई और इलाके में सुरक्षा का संदेश गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments