Homeदिल्ली-एनसीआरAnand Parbat Kidnapping: दिल्ली के आनंद पर्वत से 3 महीने का बच्चा...

Anand Parbat Kidnapping: दिल्ली के आनंद पर्वत से 3 महीने का बच्चा लापता, पुलिस ने 18 घंटे में राजस्थान से आरोपी को दबोचा

Anand Parbat Kidnapping: दिल्ली के आनंद पर्वत से 3 महीने का बच्चा लापता, पुलिस ने 18 घंटे में राजस्थान से आरोपी को दबोचा

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से 3 महीने के मासूम बच्चे के लापता होने की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और हाईटेक तकनीक की मदद से यह मामला मात्र 18 घंटे में सुलझ गया। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, चेन्नई की रहने वाली एक महिला दिल्ली में अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थी। बुधवार को जब वह आनंद पर्वत रेलवे स्टेशन के पास थी, तभी एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसके 3 महीने के बच्चे को गोद में ले लिया और मौके से फरार हो गया।

जैसे ही मामला थाने पहुंचा, पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और AI कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। फुटेज की मदद से आरोपी के ठिकाने का पता चला, जिसकी लोकेशन राजस्थान के खेतड़ी मोहल्ले में मिली।

दिल्ली पुलिस की टीम बिना देर किए राजस्थान पहुंची और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सबसे राहत की बात यह रही कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित मिला। पुलिस ने उसे मां को सौंप दिया, जिसके बाद परिजनों ने चैन की सांस ली।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन को पूरा करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। त्वरित कार्रवाई और आधुनिक तकनीक की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। इस मामले के सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा को और पुख्ता करने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments