Homeक्राइमNoida Woman Murder: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए महिला को जिंदा...

Noida Woman Murder: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया, बेटे का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Noida Woman Murder: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया, बेटे का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में हुई महिला निक्की की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। मायके पक्ष का आरोप है कि निक्की की हत्या उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर की। आरोप और भी भयावह तब हो गए जब मृतका के छोटे बेटे का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, जिसमें उसने साफ शब्दों में कहा कि “पापा ने मम्मी पर पहले पेट्रोल डाला, फिर चांटा मारा और उसके बाद लाइटर से आग लगाकर जला दिया।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग गुस्से में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में बच्चे की मासूम गवाही ने घटना को और भी दर्दनाक बना दिया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि निक्की के ससुराल वाले लंबे समय से 35 लाख रुपये दहेज में मांग रहे थे। पैसे न मिलने पर उन्होंने यह जघन्य वारदात की।

निक्की की शादी 2016 में सिरसा गांव के विपिन नामक व्यक्ति से हुई थी। खास बात यह रही कि एक ही घर में दो बहनों का विवाह हुआ था। मायके पक्ष का कहना है कि निक्की को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी बहन ने पहले भी निक्की के साथ मारपीट का एक वीडियो बनाया था, जो अब पुलिस जांच का हिस्सा है।

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने कासना कोतवाली का घेराव कर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति विपिन को हिरासत में ले लिया है। साथ ही ससुराल के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments