Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeUncategorizedDelhi Crime Branch: दिल्ली में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़,...

Delhi Crime Branch: दिल्ली में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Delhi Crime Branch: दिल्ली में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में नकली प्रोडक्ट बनाने और बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के नकली ईनो, सेंसोडाइन टूथपेस्ट और गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद किए हैं। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली में लंबे समय से नकली प्रोडक्ट बनाकर बाजार में सप्लाई किए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की।

पहली कार्रवाई विजय विहार, रोहिणी और कश्मीरी गेट इलाकों में की गई। इसके बाद 10 अगस्त को मजरी-कराला गांव और 11 अगस्त को बवाना में छापेमारी की गई। इन छापों में पुलिस ने दो फैक्ट्रियां पकड़ीं जहां नकली ईनो और सेंसोडाइन टूथपेस्ट का निर्माण हो रहा था।

पुलिस ने फैक्ट्रियों से मशीनें, पैकेजिंग मटेरियल और भारी मात्रा में नकली माल जब्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक, ये गिरोह बड़े स्तर पर नकली प्रोडक्ट बनाकर बाजार में सप्लाई करता था, जिससे न सिर्फ कंपनियों को आर्थिक नुकसान हो रहा था बल्कि लोगों की सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments