Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरKrishna Nagar MLA:  विधायक डॉ. गोयल ने किया कृष्णानगर से जगतपुरी और...

Krishna Nagar MLA:  विधायक डॉ. गोयल ने किया कृष्णानगर से जगतपुरी और चंदर नगर का निरीक्षण

Krishna Nagar MLA:  विधायक डॉ. गोयल ने किया कृष्णानगर से जगतपुरी और चंदर नगर का निरीक्षण

नई दिल्ली। कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. अनिल गोयल ने सोमवार को व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने घोंडली चौक से लेकर चंदर नगर, शिवपुरी और जगतपुरी क्षेत्रों तक पैदल भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उनके घर जाकर सीधे संवाद किया। इस दौरान शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन बादल कुमार, जल बोर्ड के अधिकारी, DHO, एमसीडी के अधिकारी, दिल्ली पुलिस प्रतिनिधि, पार्षद संदीप कपूर, पार्षद राजू सचदेवा सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनता ने विधायक और अधिकारियों को अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि इलाके में नालियों की सफाई, सीवर व्यवस्था, टूटी हुई सड़कों और बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या है। इस पर विधायक डॉ. गोयल ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और समस्याओं के समाधान की दिशा में तेज गति से काम करने के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत में विधायक डॉ. गोयल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार के आने से विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से नाले और नालियों की निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बरसात के समय जलभराव से बचने के लिए नालियों को पीडब्ल्यूडी के बड़े नालों से जोड़ा जाएगा और जहां नई ड्रेनेज और सीवर लाइन डालने की जरूरत होगी, वहां नए निर्माण कार्य किए जाएंगे।

डॉ. गोयल ने क्षेत्रीय निवासियों से अपील की कि वे नालियों में प्लास्टिक और सॉलिड वेस्ट न डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनता की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने निवासियों को स्वच्छता अभियान में भाग लेने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए विशेष स्वास्थ्य टीम भी सक्रिय रही। इस टीम ने लोगों को जागरूक किया और अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में नियमित फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनता को विधायक ने इस सामूहिक प्रयास में भागीदारी के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments