Homeक्राइमDelhi Crime: प्रसाद नगर झील में महिला का शव मिलने से सनसनी

Delhi Crime: प्रसाद नगर झील में महिला का शव मिलने से सनसनी

Delhi Crime: प्रसाद नगर झील में महिला का शव मिलने से सनसनी

सेंट्रल दिल्ली के प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाके की प्रसिद्ध झील पार्क में सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ। यह झील पार्क प्रसाद नगर और पटेल नगर को जोड़ता है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं। शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सुबह करीब 6 बजे झील पार्क के गार्ड ने झील के पानी में शव को तैरता देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान पूनम नामक महिला के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। वह करोल बाग के बापा नगर टैंक रोड इलाके की निवासी थी।

परिवार वालों का कहना है कि पूनम लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी और कई बार अचानक घर से निकल जाती थी। गार्ड ने बताया कि पिछले वर्ष भी उसने इसी झील में डूबने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया था। दुर्भाग्यवश इस बार उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतका के हाथों में सोने के कड़े और अंगूठी भी पहनी हुई थी। परिवार साधारण जीवन जीने वाला है और परचून की दुकान चलाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के सही कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस आत्महत्या व अन्य सभी पहलुओं पर विचार कर रही है।

इस घटना से झील पार्क आने वाले स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments