Bharat Nagar POCSO Case: पार्क में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश, पहले से सजायाफ्ता आरोपी गिरफ्तार
भरत नगर पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची से यौन उत्पीड़न की कोशिश के आरोप में राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह पहले भी पॉक्सो केस में सात साल की सजा पा चुका है।
मंगलवार करीब 11:30 बजे आरोपी ने इलाके के एक पार्क में 10 साल की बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
पार्क में मौजूद लोगों ने यह देखा तो आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ रेप नहीं हुआ।
पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और यौन उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अब मौजूदा घटना के साथ आरोपी के पुराने मामले से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।



