Monday, January 26, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरChristmas 2025 India: देशभर में क्रिसमस की धूम, पूर्वी दिल्ली के चर्चों...

Christmas 2025 India: देशभर में क्रिसमस की धूम, पूर्वी दिल्ली के चर्चों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Christmas 2025 India: देशभर में क्रिसमस की धूम, पूर्वी दिल्ली के चर्चों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आज क्रिसमस का पावन पर्व देशभर में बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में चर्चों को विशेष रूप से सजाया गया है और चारों ओर उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। पूर्वी दिल्ली के चर्चों में क्रिसमस को लेकर खास तैयारियां बीती रात से ही शुरू हो गई थीं। चर्च परिसर को आकर्षक लाइटों, क्रिसमस ट्री और सजावटी वस्तुओं से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया।

रात से ही विशेष प्रार्थनाओं और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैसे ही सुबह हुई, वैसे ही चर्चों में लोगों का आना शुरू हो गया। बच्चे, बुजुर्ग और परिवार के साथ आए लोग चर्च पहुंचकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में दुआ और प्रार्थना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

क्रिसमस के मौके पर चर्चों में कैरोल सिंगिंग, विशेष प्रार्थना सभाएं और धार्मिक संदेशों का आयोजन किया गया। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु से सुख-समृद्धि और देश में अमन-चैन की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था को भी देखते हुए चर्चों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कुल मिलाकर आज का दिन देशभर में खुशियों, आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश लेकर आया, जहां हर वर्ग के लोग क्रिसमस की खुशियों में शामिल होते नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments