Sunday, January 25, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरGuru Gobind Singh Jayanti: गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर पूर्वी...

Guru Gobind Singh Jayanti: गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर पूर्वी दिल्ली में भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और एकता का दिखा अद्भुत संगम

Guru Gobind Singh Jayanti: गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर पूर्वी दिल्ली में भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और एकता का दिखा अद्भुत संगम

गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर पूर्वी दिल्ली जिले के सभी प्रमुख गुरुद्वारों से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भुपेन्द्र सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु साहिब के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। नगर कीर्तन की शुरुआत ललिता पार्क स्थित गुरुद्वारे से हुई, जो पूर्वी दिल्ली के वार्ड 46 के विभिन्न गुरुद्वारों से होते हुए ब्लॉक 36, त्रिलोकपुरी, मयूर विहार फेस-1 में संपन्न हुआ।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया और गुरुवाणी के मधुर कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर कीर्तन के दौरान बैण्ड पार्टी ने गुरुवाणी की धुनें प्रस्तुत कीं, वहीं बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट ‘गदका’ का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारों में लगे लंगर में प्रसाद ग्रहण किया, जिससे सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली। ब्लॉक 36 त्रिलोकपुरी गुरुद्वारा कमेटी द्वारा नगर कीर्तन के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह, उप प्रधान हरदीप सिंह, सेक्रेटरी इंद्रजीत सिंह सेखों और कोषाध्यक्ष सममीत सिंह ने मिलकर सभी संगत का सरोपा भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता कमेटी के कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन सैफी को भी भुपेन्द्र सिंह भुल्लर द्वारा सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में गुरु गोविन्द सिंह जी के आदर्शों, त्याग और बलिदान को याद करते हुए समाज में एकता, सेवा और समानता के भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments