Homeदिल्ली-एनसीआरPatparganj Ward Inspection: पार्षद रेनू चौधरी ने जूस दुकानों का किया सख्त...

Patparganj Ward Inspection: पार्षद रेनू चौधरी ने जूस दुकानों का किया सख्त निरीक्षण

Patparganj Ward Inspection: पार्षद रेनू चौधरी ने जूस दुकानों का किया सख्त निरीक्षण
पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 197 से पार्षद रेनू चौधरी ने आज वार्ड का दौरा कर सभी जूस की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जूस बनाने वाले फल और मशीन पूरी तरह से दुकान के सामने और ग्राहकों को दृश्य (Visible) होना चाहिए। उनका कहना था कि जनता का अधिकार है कि वे जान सकें कि वे क्या पी रहे हैं और जूस में क्या सामग्री डाली जा रही है।
निरीक्षण के दौरान पार्षद ने सभी दुकानदारों को साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष निर्देश भी दिया। जूस मशीन और फ्रूट की स्थिति साफ और नियमित रूप से जांच के योग्य होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 10 दिनों के भीतर नियमों का पालन नहीं किया गया, तो दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, जिन दुकानदारों के पास वैध लाइसेंस नहीं है, उनके अवैध ढांचे को हटाने या तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी। पार्षद रेनू चौधरी ने जनता के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने का संदेश दिया।
यह कदम स्थानीय प्रशासन की जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments