Homeदिल्ली-एनसीआरInderlok Eid celebration: इंदरलोक में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह और सुरक्षा...

Inderlok Eid celebration: इंदरलोक में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह और सुरक्षा के साथ मनाया गया

Inderlok Eid celebration: इंदरलोक में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह और सुरक्षा के साथ मनाया गया

इंदरलोक में रमजान के पाक महीने के समाप्त होने के साथ ही शनिवार को ईद-उल-फितर बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग इंदरलोक स्थित मस्जिद में एकत्रित हुए और ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद सभी ने देश में अमन और सुकून की दुआ की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

इंदरलोक की बड़ी मस्जिद में मुफ़्ती आकिल ने नमाज़ कराई। हजारों की संख्या में लोग नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिद के अंदर और बाहर एकत्रित हुए। सभी के चेहरों पर इस पवित्र अवसर की खुशी साफ झलक रही थी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। उत्तरी दिल्ली के संवेदनशील क्षेत्रों में पैरा-मिलिट्री फोर्स और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे। ड्रोन के माध्यम से पूरे इलाके पर निगरानी रखी गई, ताकि ईद के इस पवित्र अवसर पर कोई व्यवधान न हो।

सेंट्रल रेंज के जॉइंट सीपी मधुर वर्मा और डीसीपी नार्थ जिला राजा बांठिया स्वयं इंदरलोक मस्जिद के पास मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तरी जिले में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी सुनिश्चित कर रहे थे कि त्योहार सभी के लिए सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मनाया जाए। उन्होंने सभी नागरिकों को ईद की शुभकामनाएं दी और कहा कि दिल्ली में अमन, चैन और खुशी के साथ यह पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है।

इंदरलोक क्षेत्र को जिले का महत्वपूर्ण इलाका माना जाता है, इसलिए यहां विशेष सुरक्षा ध्यान रखा गया। सुरक्षा के इन उपायों के कारण सभी लोग सुरक्षित माहौल में नमाज़ अदा करने और ईद की खुशियां मनाने में सक्षम रहे।

बाइट: मधुर वर्मा, जॉइंट सीपी सेंट्रल रेंज
बाइट: राजा बांठिया, डीसीपी नार्थ डिस्ट्रिक्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments