Vivek Vihar Drug Bust: विवेक विहार ड्रग्स बस्ट: एएनटीएफ ने पेडलर को गिरफ्तार किया, 1.640 किलोग्राम गांजा जब्त
दिल्ली पुलिस की ANTF टीम, शाहदरा ने विवेक विहार इलाके में एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर 1.640 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान रितु (37) के रूप में हुई है, जो कस्तूरबा नगर, विवेक विहार की निवासी है और लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल रही है।
पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को विश्वसनीय सूचना मिली कि रितु कस्तूरबा नगर और विवेक विहार में अवैध गांजा बेच रही है। सूचना मिलने के तुरंत बाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार I/C ANTF ने ACP मोहिंदर सिंह को अवगत कराया और विशेष रेडिंग टीम का गठन किया गया। टीम में SI धीर सिंह, ASI शोकिंदर, HC राजेश, HC वेदपाल, HC पंकज, HC विकास मलिक, CT अर्जुन, CT दीपक और W/CT शिवानी शामिल थे।
सूचना के आधार पर रेड की गई और आरोपी रितु को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की तलाशी लेने पर 1.640 किलो गांजा एक सफेद पॉलीथीन बैग में बरामद हुआ। बरामद गांजा पुलिस कब्जे में लेकर PS विवेक विहार में FIR संख्या 97/26, धारा 20/25 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने सप्लायर के नाम का खुलासा किया। पुलिस अब सप्लायर और रिसीवर के ठिकानों पर रेड कर पूरे सप्लाई और वितरण नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है।
रितु पहले भी कई मामलों में शामिल रही है और उसके खिलाफ दर्ज मामले इस प्रकार हैं:
- FIR No. 608/24 U/s 33 Excise Act, PS फरश बाजार
- FIR No. 549/24 U/s 33 Excise Act, PS फरश बाजार
- FIR No. 340/24 U/s 33 Excise Act, PS विवेक विहार
- FIR No. 119/25 U/s 22 NDPS Act & 33 Excise Act, PS विवेक विहार
- FIR No. 14/25 U/s 33 Excise Act, PS विवेक विहार
- FIR No. 455/25 U/s 33 Excise Act & 53/116 DP Act, PS विवेक विहार
पुलिस ने बताया कि रितु को पहले दिल्ली से एक वर्ष के लिए बाहर भी किया गया था। जांच अभी जारी है और अन्य शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



