Homeक्राइमDelhi Crime: दिल्ली के अशोक विहार में युवक पर चाकू जानलेवा हमला,...

Delhi Crime: दिल्ली के अशोक विहार में युवक पर चाकू जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Delhi Crime: दिल्ली के अशोक विहार में युवक पर चाकू जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दिल्ली के अशोक विहार थाना क्षेत्र में सुबह एक सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अशोक विहार फेस-2 स्थित कर्नाटक बैंक के सामने एक युवक पर बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने अचानक चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है, जो पेशे से रिक्शा चालक बताया जा रहा है और अशोक विहार इलाके में ही रहता है। जानकारी के मुताबिक अरविंद सुबह अपने रोजमर्रा के काम पर निकल रहा था, तभी हमलावर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने युवक पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही अशोक विहार थाना पुलिस के साथ-साथ क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गंभीर रूप से घायल अरविंद को पहले नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बाइक सवार हमलावर की पहचान की जा सके। अशोक विहार थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments