Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: दिल्ली में "पुष्पा" स्टाइल तस्करी का बड़ा खुलासा

Delhi Crime: दिल्ली में “पुष्पा” स्टाइल तस्करी का बड़ा खुलासा

Delhi Crime: दिल्ली में “पुष्पा” स्टाइल तस्करी का बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF), साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तिरुपति, आंध्र प्रदेश से दिल्ली लाई जा रही करीब 10 टन रेड सैंडलवुड (लाल चंदन) की खेप को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

मालूम हुआ है कि ये रेड सैंडलवुड की बड़ी खेप इंटरनेशनल मार्केट में भेजी जानी थी, जहां इसकी कीमत करोड़ों रुपए आंकी जाती है। STF ने इस तस्करी को “पुष्पा” मूवी स्टाइल कहा जा रहा है, क्योंकि दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म “पुष्पा” में भी इसी तरह की चंदन तस्करी को दर्शाया गया था। उसी अंदाज में ये तस्कर भी बड़ी मात्रा में चंदन की खेप दिल्ली तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

STF ने तस्करी को दिल्ली पहुंचने से पहले ही रोक दिया और अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है। इस छापेमारी के दौरान बरामद चंदन की खेप, इसके परिवहन और तस्करों के निशानों की पुष्टि करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि इस तरह की तस्करी रोकना राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए अत्यंत जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी और तस्करी को रोकने के लिए लगातार निगरानी और ऑपरेशन्स चलाए जा रहे हैं।

यह कार्रवाई न केवल दिल्ली पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि बड़े पैमाने पर हो रही वन्य और लकड़ी की तस्करी पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। STF अब इस पूरे गिरोह और इसके अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन्स की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments