Homeदिल्ली-एनसीआरBurari Fire: दिल्ली के बुराड़ी गांव में गोदाम में भीषण आग, मौके...

Burari Fire: दिल्ली के बुराड़ी गांव में गोदाम में भीषण आग, मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां तैनात

Burari Fire: दिल्ली के बुराड़ी गांव में गोदाम में भीषण आग, मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां तैनात

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी गांव में शनिवार सुबह एक गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। गोदाम से उठती ऊंची लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल विभाग को आग की सूचना सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं और वहां पहुंचकर कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ बचाव का काम शुरू कर दिया।

आग की तीव्रता लगातार बढ़ने के कारण सुबह 7 बजकर 54 मिनट पर इसे मेक-4 श्रेणी की आग घोषित किया गया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त संसाधन बुलाए गए।

घटनास्थल पर कुल 11 गाड़ियां और वाहन लगाए गए हैं। इनमें तीन फायर टेंडर, पानी ढोने वाले चार वाहन, विशेष सुरक्षा उपकरणों वाली एक गाड़ी, एक वॉटर पंप और एक रेस्क्यू वाहन शामिल हैं।

दमकल विभाग के अधिकारी सीताराम और सीएल मीणा खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे हैं।

फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। गोदाम में हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हो पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही कारणों और नुकसान की सही जानकारी मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments