Homeदेश दुनियाChennai Accident: चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 30 फीट...

Chennai Accident: चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊपर से गिरा आर्च, दबकर 9 की मौत

Chennai Accident: चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊपर से गिरा आर्च, दबकर 9 की मौत

चेन्नई के एनोर इलाके में नॉर्थ चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन के निर्माण स्थल पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन एक आर्च गिरने से नौ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नॉर्थ चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरा आर्च कई प्रवासी मजदूरों के ऊपर जा गिरा। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कई मजदूर मलबे में दब गए। बचाव दल ने उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। सूत्रों के अनुसार, एक मजदूर की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।

अवाडी पुलिस आयुक्त ने बताया कि अभी हादसे का सही कारण पता नहीं चला है। बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। यह आर्च 1981 में एमजी रामचंद्रन के शासनकाल में पांचवें विश्व तमिल सम्मेलन के उपलक्ष्य में बनाया गया था। सड़क विस्तार के कारण इसे हटाया जा रहा था। आर्च तोड़फोड़ के दौरान अचानक गिर गया, जिससे श्रमिकों पर मलबा आ गिरा और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों और श्रमिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments