Homeक्राइमCrypto Fraud: क्रिप्टो डील के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,...

Crypto Fraud: क्रिप्टो डील के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Crypto Fraud: क्रिप्टो डील के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली की शकरपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नकली क्रिप्टोकरेंसी डील का झांसा देकर लोगों को लूटता था। पुलिस ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों इम्तियाज़ अली और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लाख रुपये नकद और एक ब्लैक क्रेटा कार भी बरामद की गई है।

डीसीपी ईस्ट अभिषेक धनिया ने बताया कि पीड़ित अमित कुमार और उसके साथी लोकेंद्र तथा महिपाल 3 सितंबर को पांच लाख रुपये लेकर क्रिप्टोकरेंसी की डील करने पहुंचे थे। वहां आरोपी खुद को क्रिप्टो डीलर बताकर उन्हें अपनी कार में बैठा ले गए। रुपये लेने के बाद बदमाशों ने चाकू दिखाकर धमकाया और खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताकर अतिरिक्त 20 लाख रुपये की मांग करने लगे।

इसी दौरान आईटीओ ब्रिज के पास गश्त कर रही पुलिस टीम ने शोरगुल सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी लूट की वारदात टल गई। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से नकली क्रिप्टो डील दिखाकर लोगों को फंसा रहा था और उनसे मोटी रकम ऐंठ रहा था।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है और इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी जैसे डिजिटल निवेश माध्यमों के नाम पर लोगों को अक्सर निशाना बनाया जा रहा है, ऐसे में आम जनता को सतर्क रहने की ज़रूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments