Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 73 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी...

Delhi Crime: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 73 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी वकील को दबोचा

Delhi Crime: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 73 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी वकील को दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (सेंट्रल रेंज) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 73 आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वकील उर्फ़ अब्दुल वकील (37 वर्ष), पुत्र इस्माइल, निवासी मुस्तफाबाद और सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूटपाट, आर्म्स एक्ट उल्लंघन, चोरी और सेंधमारी जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े कुल 73 केस दर्ज हैं। इनमें कई मामले दिल्ली और उत्तर प्रदेश दोनों जगहों पर पंजीकृत हैं।

वकील की तलाश पुलिस को थाना सोनिया विहार में दर्ज एक चोरी के मामले में थी। जांच के दौरान जिला अपराध टीम, नॉर्थ-ईस्ट ने मौके से मिले लेफ्ट रिंग फिंगर के फिंगरप्रिंट को पुराने रिकार्ड से मिलाकर आरोपी की पहचान पुख्ता की। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने विशेष योजना बनाई।

01 सितम्बर 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वकील अपने ठिकाने मुस्तफाबाद इलाके में मौजूद है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार भारद्वाज के नेतृत्व और एसीपी राजबीर मलिक के समग्र पर्यवेक्षण में एक टीम गठित की गई। इस टीम में एसआई डेज़ी दागर, एएसआई उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप, हरेंद्र, राजप्रकाश और प्रेम प्रकाश शामिल थे। टीम ने इलाके में जाल बिछाकर आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया।

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से न केवल सोनिया विहार थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी का मामला सुलझ गया है, बल्कि इसके साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि वकील की गिरफ्तारी से कई अनसुलझे मामलों की गुत्थियां खुलने की संभावना है और उसके गिरोह के बाकी सदस्यों की धरपकड़ भी तेज होगी।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इसे क्राइम ब्रांच की बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि लंबे समय से फरार चल रहा यह अपराधी इलाके के लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी से आम नागरिकों में राहत का माहौल है और पुलिस का मनोबल भी बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments