Homeक्राइमDelhi Crime: पूर्वी दिल्ली में अमन-चैन बनाए रखने के लिए पुलिस और...

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में अमन-चैन बनाए रखने के लिए पुलिस और आयोजकों की बैठक

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में अमन-चैन बनाए रखने के लिए पुलिस और आयोजकों की बैठक

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त (DCP East) आईपीएस अभिषेक धानिया की अध्यक्षता में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता कमेटी (R) और गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के आयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना था।

बैठक में सभी आयोजकों ने आपसी भाईचारा और अमन-शांति बनाए रखने पर जोर दिया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर यह निर्णय लिया गया कि उसका रूट तय रहेगा और ध्वनि (साउंड सिस्टम) को धीमी गति में रखा जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी तरह का हुड़दंग या अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों पर सख्त पुलिस कार्रवाई होगी।

गणेश विसर्जन को लेकर यह निर्णय लिया गया कि विसर्जन केवल उन्हीं स्थलों पर किया जाएगा जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। शराबियों और नशेड़ियों को इन आयोजनों से दूर रखने पर भी जोर दिया गया। इसी तरह दुर्गा पूजा, दशहरा और बाल्मीकि शोभा यात्रा के अध्यक्ष तेजपाल पारचा और पूर्व अध्यक्ष पुनीत ऊटवाल ने भी अपने विचार रखते हुए त्योहारों के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

DCP अभिषेक धानिया ने कहा कि इस तरह की आवश्यक बैठकें समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी ताकि किसी भी संभावित विवाद को पहले ही रोका जा सके। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. परवेज मियां ने आयोजकों से अपील की कि सभी धर्मों के लोग मिलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

संगठन सचिव एडवोकेट हरीश गोला ने बताया कि थाना शकरपुर और थाना लक्ष्मी नगर क्षेत्रों में त्योहारों के दौरान भारी भीड़ रहती है। ऐसे में पुलिस मित्रों और सहयोगियों को पुलिस का पूरा सहयोग करना चाहिए। बैठक में प्रीत विहार से रजत सेठ, त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार से पिंकी त्यागी, सुभाष चौटाला, मधुविहार से रईस खान, कल्याणपुरी से अल्ताफ और आबिद, थाना गाजीपुर से पुलिस मित्र बिलाल अंसारी और के.पी. सिंह भी मौजूद रहे।

कमेटी के कोषाध्यक्ष रियाजुद्दीन सैफी ने कहा कि पूर्वी जिले में अमन और शांति की परंपरा हमेशा बनी रही है। उन्होंने यह भी बताया कि DCP कार्यालय में आयोजित बैठकों में सभी थाना क्षेत्रों के एसीपी, एसएचओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों का आपस में परिचय हो जाता है, जिससे समस्याओं का समाधान तुरंत निकल आता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments