Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi EV Bus Launch: दिल्ली में ईवी बस सेवा की शुरुआत, मुख्यमंत्री...

Delhi EV Bus Launch: दिल्ली में ईवी बस सेवा की शुरुआत, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार पटेल विद्यालय से दिखाई हरी झंडी

Delhi EV Bus Launch: दिल्ली में ईवी बस सेवा की शुरुआत, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार पटेल विद्यालय से दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय से इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा को रवाना किया और कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में राजधानी की पूरी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को इलेक्ट्रिक बसों में बदलना है। उन्होंने कहा कि “यह पहल सिर्फ एक शुरुआत है। आने वाले समय में स्कूल परिवहन से लेकर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) और क्लस्टर बसों तक, सभी को इलेक्ट्रिक मोड में लाने का काम किया जाएगा।”

इस मौके पर मुख्यमंत्री गुप्ता ने विशेष तौर पर सरदार पटेल विद्यालय के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत अब छात्र-छात्राओं को घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाने के लिए ईवी बसों का उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल छात्रों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेगा, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी अहम योगदान देगा। “अगर दिल्ली के हर स्कूल और हर संस्था इस दिशा में कदम बढ़ाएं तो आने वाले वर्षों में प्रदूषण में बड़ी कमी लाई जा सकती है,” मुख्यमंत्री ने कहा।

कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग, शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद थे। बच्चों ने भी ईवी बसों में सवारी का अनुभव किया और उत्साह जाहिर किया। अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

सरकार की योजना है कि आने वाले महीनों में इस तरह की ईवी बस सेवाओं को अन्य स्कूलों और रूट्स पर भी शुरू किया जाए, ताकि प्रदूषण कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लक्ष्य को तेजी से हासिल किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments