Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Police Auto Theft: विवेक विहार में ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश,...

Delhi Police Auto Theft: विवेक विहार में ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

Delhi Police Auto Theft: विवेक विहार में ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (वेस्ट) ने फिल्मी अंदाज में एक शातिर वाहन चोरी गिरोह को दबोच लिया। 16 जनवरी 2026 की शाम आईटीआई अंडरपास पर पुलिस ने जाल बिछाया और सफेद किआ सेल्टोस कार को रोकने का प्रयास किया। कार में तीन आरोपी सवार थे, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और सरकारी वाहनों को टक्कर मारते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए हथौड़े और डंडों का इस्तेमाल कर कार के शीशे तोड़े और तीनों आरोपितों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि कार चोरी की थी और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मशरूर, आसिफ और अकील के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से कार, फर्जी नंबर प्लेट, चाबियां और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके अन्य साथी और चोरी की गई कारों के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। इस कार्रवाई से वाहन चोरी गिरोह को बड़ा झटका लगा है और इलाके में सुरक्षा की स्थिति को मजबूत बनाने का संदेश गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments