Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Robbery Case: दिल्ली के मयूर विहार में घंटों में सुलझी लूट,...

Delhi Robbery Case: दिल्ली के मयूर विहार में घंटों में सुलझी लूट, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Delhi Robbery Case: दिल्ली के मयूर विहार में घंटों में सुलझी लूट, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के एक मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। राजीव कुमार के नेतृत्व में मयूर विहार फेज-1 थाना पुलिस ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया।

घटना 19 मार्च 2026 की है, जब पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को नाला रोड स्थित सीएनजी पंप के पास मोबाइल स्नैचिंग की सूचना मिली। पीड़िता काजल ने बताया कि वह ड्यूटी के लिए ई-रिक्शा लेने जा रही थी, तभी पीछे से आए एक आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया, जबकि दूसरा साथी उसकी मदद कर रहा था। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को त्रिलोकपुरी के 26 ब्लॉक के पास कूड़ा खट्टा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी अमन उर्फ कड़ा के पास से लूटा गया मोबाइल फोन (Motorola Edge 50) बरामद हुआ, जबकि दूसरे आरोपी फरमान के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू मिला। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। ये आमतौर पर सुबह या शाम के समय सुनसान जगहों पर अकेले पैदल चलने वाले लोगों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाते थे। दोनों मिलकर वारदात को अंजाम देते थे, जिसमें एक आरोपी स्नैचिंग करता था और दूसरा भागने में मदद करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिससे उनका आपराधिक इतिहास सामने आता है। इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी और अपराध पर नियंत्रण की क्षमता उजागर हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments