Homeदिल्ली-एनसीआरDevi Bus Crash: दिल्ली में भयावह सड़क हादसा — कड़कड़डूमा कोर्ट के...

Devi Bus Crash: दिल्ली में भयावह सड़क हादसा — कड़कड़डूमा कोर्ट के पास बस ने स्कूल वैन और ई-रिक्शा को टक्कर मारी

Devi Bus Crash: दिल्ली में भयावह सड़क हादसा — कड़कड़डूमा कोर्ट के पास बस ने स्कूल वैन और ई-रिक्शा को टक्कर मारी
दिल्ली में कड़कड़डूमा कोर्ट से 60 फुटा रोड की ओर जा रही ‘देवी बस’ ने स्कूल वैन और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए पलट गया। हादसे में बाइक चालक और ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नज़दीकी आरोग्य हेडगवार संस्थान हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। टक्कर के कारण घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल वैन चालक ने बताया कि यह हादसा कुछ सेकेंड में हुआ, और सड़क मुख्य मार्ग नहीं बल्कि दो क्षेत्रों को जोड़ने वाली गली है। स्थानीय लोग प्रशासन से इलाके में स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक मॉनिटरिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इन इलाकों में देवी बसों का संचालन नहीं किया जाना चाहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments