Homeदिल्ली-एनसीआरEast Delhi MCD Meeting: पूर्वी दिल्ली एमसीडी जोन की बैठक में अवैध...

East Delhi MCD Meeting: पूर्वी दिल्ली एमसीडी जोन की बैठक में अवैध पार्किंग और आवारा पशुओं का मुद्दा गरमाया

East Delhi MCD Meeting: पूर्वी दिल्ली एमसीडी जोन की बैठक में अवैध पार्किंग और आवारा पशुओं का मुद्दा गरमाया

पूर्वी दिल्ली एमसीडी जोन की अहम बैठक आज अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, उपाध्यक्ष राजू सचदेवा (साईं) और डीसी बादल कुमार की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में सभी पक्ष-विपक्ष के पार्षद मौजूद रहे और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं कमेटी के सामने रखीं। इस दौरान कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें आवारा पशुओं और अवैध पार्किंग का मामला प्रमुख रहा।

पटपड़गंज की निगम पार्षद रेनू चौधरी ने बैठक में कहा कि उनके क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या सड़क पर मरने वाले आवारा पशुओं को समय पर नहीं उठाया जाना है। इससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस समस्या के त्वरित समाधान की मांग की। इसके अलावा उन्होंने अवैध पार्किंग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना टेंडर के अवैध रूप से पार्किंग चला रहे हैं और उस पर एमसीडी का बोर्ड लगा देते हैं, जिससे निगम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बैठक में स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी द्वारा इन समस्याओं को गंभीरता से न लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग चलाने वाले पार्किंग माफियाओं के खिलाफ पुलिस के जरिए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और ऐसी पार्किंग को तुरंत बंद कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि एमसीडी को कमजोर समझने की गलती कोई न करे।

रामकिशोर शर्मा ने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले बेसन के पीछे लिखा होता था—”यह तो यूं ही चलेगी”—लेकिन वे इस कहावत को एमसीडी पर लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर निगम पार्षद की समस्या का समाधान किया जाएगा, चाहे वह क्षेत्र की सफाई हो, पार्किंग माफिया का मुद्दा हो या कोई अन्य समस्या।

इस बैठक के बाद पार्षदों और स्थानीय जनता में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं पर अब तेजी से कार्रवाई होगी और निगम क्षेत्र में अव्यवस्थाओं पर लगाम लगेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments