Geeta Colony Ramleela: कृष्णा नगर विधायक डॉ. अनिल गोयल ने निभाया राजा जनक का किरदार
कृष्णा नगर से विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अपनी क्षेत्र की जनता को एक नया रूप और अंदाज दिखाते हुए गीता कॉलोनी धार्मिक रामलीला कमेटी में राजा जनक की भूमिका निभाई। रामलीला मंचन में उनका यह रूप देखकर लोग उत्साहित हुए और उन्होंने इस अवसर को विशेष बताया।
डॉ. गोयल ने अपने रोल को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जैसे सतयुग में राजा जनक ने अपने राज्य में खुशहाली का वास किया था, वैसे ही पूरे देश में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण हो। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षित वातावरण होना चाहिए ताकि समाज और अधिक प्रगतिशील हो सके।
उन्होंने बताया कि हालांकि वे पहले भी कई बार रामलीला में अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके हैं, लेकिन इस बार राजा जनक की भूमिका उनके लिए खास रही। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर यह किरदार निभाना उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण अनुभव बन गया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों और रामलीला कमेटी के सदस्यों ने उनका उत्साह बढ़ाया और उनके अभिनय की सराहना की। कार्यक्रम ने धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को जीवंत करते हुए लोगों को रामायण की पावन परंपरा से जोड़े रखा।



