Homeदिल्ली-एनसीआरCrime in Gokalpuri: गोकुलपुरी पुलिस ने महिला समेत तीन लुटेरों को धर...

Crime in Gokalpuri: गोकुलपुरी पुलिस ने महिला समेत तीन लुटेरों को धर दबोचा, लूटा हुआ बटुआ और नकदी बरामद

Crime in Gokalpuri: गोकुलपुरी पुलिस ने महिला समेत तीन लुटेरों को धर दबोचा, लूटा हुआ बटुआ और नकदी बरामद

उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी थाना पुलिस ने तड़के की गई कार्रवाई में महिला समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का लूटा हुआ बटुआ, जिसमें ढाई हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2025 की सुबह करीब 4 बजे गोकुलपुरी फ्लाईओवर के पास पेट्रोलिंग कर रही थाना पुलिस की टीम को हंगामा होता दिखाई दिया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि हरियाणा के कैथल निवासी 36 वर्षीय सरबजीत ने एक युवक को पकड़ रखा था। पूछताछ में सरबजीत ने बताया कि वह हर्ष विहार से लौट रहा था, तभी दो युवक उसे पकड़कर लूटपाट करने लगे। थोड़ी देर बाद एक महिला भी उनके साथ आ गई और तीनों ने मिलकर उसका बटुआ छीन लिया, जिसमें ढाई हजार रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। इसके अलावा, एक आरोपी ने उसकी शर्ट की जेब से 500 रुपये भी निकाल लिए।

पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों की मदद से एक आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। उसकी पहचान गोकुलपुरी निवासी राहुल उर्फ पग्गल (22 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने राहुल के पास से 500 रुपये बरामद किए और मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ में राहुल ने वारदात कबूल करते हुए अपने साथियों के नाम बताए। इनके आधार पर पुलिस ने पुराने मुस्तफाबाद निवासी 24 वर्षीय समीर और 24 वर्षीय एक महिला (नाम गोपनीय) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पीड़ित का बटुआ, ढाई हजार रुपये और दस्तावेज बरामद हुए। जांच में यह भी पता चला कि समीर पहले भी चोरी के एक मामले में शामिल रह चुका है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस गिरफ्तारी से इलाके में सुरक्षा को लेकर जनता में भरोसा बढ़ा है और पुलिस ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments