Homeदिल्ली-एनसीआरKanwar Yatra 2026: पूर्वी दिल्ली पुलिस अलर्ट, गाजीपुर-चिल्ला बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा;...

Kanwar Yatra 2026: पूर्वी दिल्ली पुलिस अलर्ट, गाजीपुर-चिल्ला बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; खिचड़ीपुर कांवड़ कैंप का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Kanwar Yatra 2026: पूर्वी दिल्ली पुलिस अलर्ट, गाजीपुर-चिल्ला बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; खिचड़ीपुर कांवड़ कैंप का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर पूर्वी दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु बनाए रखने के लिए जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और कांवड़ शिविरों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि जिले के प्रमुख प्रवेश द्वार गाजीपुर बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दोनों बॉर्डरों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि दिल्ली में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बॉर्डर क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां भी की गई हैं।

इसी क्रम में स्पेशल सीपी/लॉ एंड ऑर्डर जोन-1 देवेश चंद्र श्रीवास्तव और डीसीपी ईस्ट राजीव कुमार ने खिचड़ीपुर स्थित कांवड़ कैंप का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कैंप में कांवड़ियों की सुरक्षा, आवश्यक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों और संबंधित टीमों को कांवड़ियों की सहायता के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पूर्वी दिल्ली पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस की ओर से प्रमुख मार्गों और कांवड़ शिविरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु तरीके से संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments