Homeक्राइमMandawali Murder Case: पांच साल से फरार हत्या व दहेज हत्या की...

Mandawali Murder Case: पांच साल से फरार हत्या व दहेज हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार

Mandawali Murder Case: पांच साल से फरार हत्या व दहेज हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच की ईआर-2 टीम ने पांच साल से फरार चल रही हत्या और दहेज हत्या की एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम कौशल्या देवी (50) है, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली है। यह गिरफ्तारी मंडावली थाने के बहुचर्चित मामले से जुड़ी हुई है, जिसमें पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2019 में मंडावली थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 419/19 में कौशल्या देवी पर अपनी भाभी नीरज की गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप है। इसके साथ ही उस पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इस केस के दो अन्य आरोपी राम अवतार और ब्रह्म सिंह को पहले ही पुलिस पकड़ चुकी थी, लेकिन कौशल्या देवी गिरफ्तारी से बचने में सफल रही और लगातार ठिकाने बदलती रही।

गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कभी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में छिपती रही, तो कभी मध्य प्रदेश में शरण लेती रही। इस दौरान उसने पुलिस की नजर से बचने के लिए बार-बार किराए के मकान बदले और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। हाल ही में वह दिल्ली के गांधी नगर इलाके में किराए पर रह रही थी। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी निगरानी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और गुप्त सूचना के आधार पर उसके ठिकाने का पता लगाया।

इंस्पेक्टर उमेश राणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दबिश देकर गांधी नगर स्थित किराए के मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को कलंदरा की कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है और अब अदालत में पेश कर आगे की जांच की जाएगी। इस गिरफ्तारी के बाद न केवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है बल्कि पीड़ित परिवार को भी इंसाफ की उम्मीद जगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments