Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: मंडावली के युवक का शव DDA पार्क में मिला, हत्या...

Delhi Crime: मंडावली के युवक का शव DDA पार्क में मिला, हत्या के आरोप पर परिजनों का प्रदर्शन

Delhi Crime: मंडावली के युवक का शव DDA पार्क में मिला, हत्या के आरोप पर परिजनों का प्रदर्शन

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से लापता 31 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र उर्फ आकाश का शव पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में टेल्को टी-पॉइंट के पास स्थित डीडीए के खाली मैदान से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र उर्फ आकाश 7 मार्च को अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 8 मार्च को पुलिस को पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया के टेल्को टी-पॉइंट के पास डीडीए के खाली मैदान में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मंडावली निवासी पुष्पेंद्र उर्फ आकाश के रूप में की।

शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया तो गुस्साए परिजनों ने मंडावली थाना के बाहर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि आकाश की हत्या की गई है और पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि आकाश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय था और उसके करीब चार लाख फॉलोअर थे। उनका दावा है कि उसकी लोकप्रियता और सोशल मीडिया गतिविधियों की वजह से भी किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में फिलहाल किसी साजिश या हत्या के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वी जिले के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments