Homeदिल्ली-एनसीआरVHP Protest: संसद में साधु वेश वाले प्रदर्शन के विरोध में मयूर...

VHP Protest: संसद में साधु वेश वाले प्रदर्शन के विरोध में मयूर विहार में VHP का प्रदर्शन, पप्पू यादव का पुतला दहन

VHP Protest: संसद में साधु वेश वाले प्रदर्शन के विरोध में मयूर विहार में VHP का प्रदर्शन, पप्पू यादव का पुतला दहन

संसद परिसर में साधु के वेश में किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर मयूर विहार में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मयूर विहार, इंद्रप्रस्थ प्रांत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का पुतला दहन कर घटना के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने सनातन धर्म तथा साधु-संतों के सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान साधु-संतों के वेश और धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक संदेश देने के लिए इस्तेमाल किया गया, जिससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री अजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने साधु-संतों के वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक व्यंग्य के लिए उपयोग कर सनातन परंपरा का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक विरोध के लिए धार्मिक आस्था और संत समाज के प्रतीकों का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं हो सकता।

अजय गुप्ता ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा और साधु-संत समाज करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। ऐसे में इस प्रकार का प्रदर्शन समाज में गलत संदेश देता है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन भविष्य में भी सनातन धर्म और धार्मिक प्रतीकों के सम्मान की रक्षा के लिए आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों का राजनीतिक मंचों पर इस तरह उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments