Homeक्राइमMobile Snatching: शाहदरा पुलिस ने 8 घंटे में दो नाबालिग स्नैचरों को...

Mobile Snatching: शाहदरा पुलिस ने 8 घंटे में दो नाबालिग स्नैचरों को दबोचा, तीन मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद

Mobile Snatching: शाहदरा पुलिस ने 8 घंटे में दो नाबालिग स्नैचरों को दबोचा, तीन मोबाइल और चोरी की स्कूटी बरामद

नई दिल्ली, 27 जून। शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले का महज आठ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों (सीसीएल) को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन स्नैच किए गए मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपियों ने एक ही सुबह दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार तीन मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की कार्रवाई से चार अलग-अलग मामलों का खुलासा हो गया है।

पुलिस के अनुसार 26 जून की सुबह करीब 8:15 बजे शिकायतकर्ता अंगद झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया से लौट रहे थे। जब वह कस्तूरबा नगर अंडरपास के पास पहुंचे, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका नीले रंग का ओप्पो A6 मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पीसीआर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही विवेक विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी विवेक विहार मोहितर सिंह के निर्देशन में एएसआई रूप किशोर, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल सचिन, चितु और सुभाष की विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर नंद नगरी तक के पूरे रूट पर लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें मात्र आठ घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।

पुलिस पूछताछ में दोनों की पहचान सुंदर नगरी निवासी दो बाल अपचारियों के रूप में हुई, जिनकी उम्र 17 वर्ष और 15 वर्ष है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन स्नैच किए गए मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई। पुलिस अब दोनों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले दोपहिया वाहन चोरी करते थे। 25 और 26 जून की दरम्यानी रात उन्होंने बाड़ा हिंदूराव थाना क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी की थी। इसके बाद 26 जून की सुबह उसी स्कूटी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने अलग-अलग इलाकों में लगातार तीन मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे दोनों ने कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में एक वीवो मोबाइल छीना। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे जीटीबी एन्क्लेव इलाके में दूसरी स्नैचिंग की और एक अन्य वीवो मोबाइल लूट लिया। करीब 8:15 बजे उन्होंने विवेक विहार थाना क्षेत्र में शिकायतकर्ता अंगद से ओप्पो A6 मोबाइल छीन लिया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान विवेक विहार, कृष्णा नगर, जीटीबी एन्क्लेव और बाड़ा हिंदूराव थाना क्षेत्रों में दर्ज चार मामलों का खुलासा हुआ। इसके अलावा विवेक विहार थाना क्षेत्र में पहले से दर्ज एक अन्य स्नैचिंग मामले में भी दोनों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

बरामदगी में शिकायतकर्ता का ओप्पो A6 मोबाइल, कृष्णा नगर और जीटीबी एन्क्लेव से छीने गए दो वीवो मोबाइल फोन तथा बाड़ा हिंदूराव क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी शामिल है। पुलिस का कहना है कि दोनों बाल अपचारियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य स्नैचिंग की वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments