Operation Vishwas 2025: शाहदरा पुलिस के ऑपरेशन विश्वास 2025 में 486 मोबाइल बरामद, शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द
दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास 2025’ के तहत चोरी और गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने 486 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से अधिकांश फोन दिल्ली और आसपास के राज्यों से बरामद किए गए।
बरामद मोबाइल फोनो को उनके असल मालिकों के सुपर्द किया जा रहा है। इसी कड़ी में 17.09.2025 को पुलिस हेडक्वार्टर में दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित गर्व का पर्व कार्यक्रम में माननीय LG Delhi साहब द्वारा CP Delhi साहब की उपस्थिति में शाहदरा जिले के 20 शिकायतकर्ताओं को उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए। शाहदरा जिला पुलिस के ASI Anिल कुमार, PS- GTB Enclave और HC विजय, PS- Seemapuri को क्रमशः 170 और 130 मोबाइल फोन बरामद करने के लिए माननीय LG साहब द्वारा सम्मानित किया गया।
दिल्ली पुलिस आयुक्त की तरफ से दोनों को 20,000 रुपए का पुरस्कार भी दिया गया। ऑपरेशन विश्वास शाहदरा जिला पुलिस की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य चोरी और गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी करना है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और लोगों को उनके चोरी हुए मोबाइल फोन वापस दिलाने में मदद की।
शाहदरा जिला पुलिस ने IMEI ट्रैकिंग, CDR विश्लेषण और CEIR पोर्टल का उपयोग करके फोन बरामद किए। ऑपरेशन विश्वास के तहत शाहदरा पुलिस द्वारा पिछले 2 वर्षों में लगभग 1,200 से अधिक मोबाइल फोन बरामद करके लोगों को दिए जा चुके हैं। ऑपरेशन विश्वास 2024 अभियान के लिए शाहदरा जिला टेक्निकल सर्विलांस यूनिट के ASI दीपक कुमार समेत 4 पुलिसकर्मियों को असाधारण कार्य पुरस्कार मेडल से सम्मानित किया जा चुका है और इस वर्ष माननीय LG साहब द्वारा इस अभियान में लगे ASI अनिल कुमार और HC विजय को सम्मानित करके इस अभियान की सफलता को नया मुकाम प्रदान किया है।



