Homeदिल्ली-एनसीआरPandav Nagar Eid 2026: पुर्वी दिल्ली में ईद और नवरात्रे पर शांति...

Pandav Nagar Eid 2026: पुर्वी दिल्ली में ईद और नवरात्रे पर शांति व भाईचारे के लिए विशेष प्रबंध

Pandav Nagar Eid 2026: पुर्वी दिल्ली में ईद और नवरात्रे पर शांति व भाईचारे के लिए विशेष प्रबंध

पुर्वी जिले के थाना पान्डव नगर में आज 18 मार्च 2026 को ईद की नमाज और नवरात्रे के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई। थाना पान्डव नगर के SHO श्री योगेन्द्र कुमार मीणा ने सभी धर्मों की समिति के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की और कहा कि त्योहारों के मौके पर एकता और भाईचारे को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि कोई असमाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

बैठक में SHO योगेन्द्र कुमार मीणा ने धर्मेंद्र धामा से कहा कि RWA, MWA और अन्य सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की मस्जिदों में ईद की नमाज के दौरान शांति और एकता बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। धर्मेंद्र धामा ने सभी मस्जिद समितियों से अपील की कि वे अपने थाना क्षेत्रों में नमाज का समय नोट करें और गाड़ियों की पार्किंग मस्जिद और ईदगाह से दूर सुनिश्चित करें।

इस मौके पर रियाजुद्दीन सैफी ने कहा कि सभी मस्जिद कमेटियां पुलिस के निर्देशों का पालन करें और नमाज के समय सही व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में धर्मेंद्र धामा, शेर अली, सननो बहन जमीळ शाह, दिनेश बंसल, देविंद्र चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और समुदायों के बीच भाईचारा और साम्प्रदायिक शांति बनाए रखना था।

श्री योगेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस और समुदाय मिलकर मिलजुल कर काम करें तो सभी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments