Homeक्राइमPitampura Fake Call Centre: दिल्ली के पितामपुरा में फर्जी यूनानी कॉल सेंटर...

Pitampura Fake Call Centre: दिल्ली के पितामपुरा में फर्जी यूनानी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार, 40 मोबाइल और 3 लैपटॉप बरामद

Pitampura Fake Call Centre: दिल्ली के पितामपुरा में फर्जी यूनानी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार, 40 मोबाइल और 3 लैपटॉप बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने पितामपुरा इलाके में चल रहे एक फर्जी यूनानी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कॉल सेंटर एमडीएल नेचुरल यूनानी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर अवैध रूप से चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस गिरोह पर दूसरी हेल्थकेयर कंपनी के ग्राहकों का गोपनीय डेटा चोरी करने और उसका इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने कथित तौर पर अतिया हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और उसकी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी UMPL का गोपनीय कस्टमर डेटा चुरा लिया था। इसके बाद इसी डेटा के आधार पर मरीजों को फोन किए जाते थे।

आरोप है कि कॉल सेंटर में काम करने वाले टेलीकॉलर खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों से बात करते थे और उन्हें बीमारी और इलाज के नाम पर दवाइयां खरीदने के लिए तैयार करते थे। इसके लिए फर्जी ऑर्डर तैयार किए जाते थे और लोगों को धोखे से दवाइयां बेची जाती थीं।

दिल्ली पुलिस को इस अवैध कॉल सेंटर के बारे में तकनीकी इनपुट मिले थे। इसके आधार पर IFSO यूनिट ने पितामपुरा के शिवाजी मार्केट स्थित ऑफिस नंबर 282 पर छापा मारा। मौके पर 12 लोग कॉल सेंटर चलाते हुए मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि नेटवर्क में अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई थीं और आरोपी संगठित तरीके से काम कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में कॉल सेंटर का टीम लीडर पंकज, अकाउंटेंट सूरज, फंड और स्टॉक मैनेजर मोंटी और सुपरवाइजर अंकित शामिल हैं। इनके अलावा आठ टेलीकॉलिंग एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कोई फंड और स्टॉक का हिसाब रखता था, तो कोई टेलीकॉलिंग एजेंटों की निगरानी करता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन लैपटॉप में चोरी किए गए ग्राहकों का गोपनीय डेटाबेस मौजूद था। इसके अलावा छह फर्जी मुहरें और नकली दवाइयां भी मिली हैं।

पुलिस अब बरामद डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कितने लोगों का डेटा चोरी हुआ और कितने मरीजों को निशाना बनाया गया। पुलिस के मुताबिक, रैकेट के कथित मुख्य सरगना लतीफ और ज्योति अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अतिया हेल्थ केयर और UMPL का डेटा आरोपियों तक कैसे पहुंचा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments