Monday, January 26, 2026
spot_img
Homeक्राइमSouth Rohini Robbery Case: साउथ रोहिणी दिनदहाड़े लूट का क्राइम ब्रांच ने...

South Rohini Robbery Case: साउथ रोहिणी दिनदहाड़े लूट का क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

South Rohini Robbery Case: साउथ रोहिणी दिनदहाड़े लूट का क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के साउथ रोहिणी में 28 सितंबर 2025 को हुई सनसनीखेज़ दिनदहाड़े 8 लाख रुपए की लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में चार आरोपियों सहित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, लुटेरों ने पीड़ित को चाकू दिखाकर कैश लूटा और मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत जांच शुरू की और 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। मुखबिर की सूचना के आधार पर 30 सितंबर को दो आरोपियों, भारत किराड़ और हितेश पंवार, को जापानी पार्क, रोहिणी से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 3 अक्टूबर को मास्टरमाइंड आश्वनी उर्फ आशु और उसका साथी गौतम उर्फ भूरा को मुकर्बा चौक कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 22 हज़ार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड आश्वनी ने अपने साथियों के साथ पूरी साजिश रची थी। वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग हो गए और मंगोलपुर कला के एक पार्क में मिले। इस दौरान लूट में शामिल दो आरोपी उत्तराखंड भाग गए।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। जांच के बाद यह भी पता लगाया जाएगा कि ये आरोपियों ने अब तक कितनी अन्य लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments