Homeक्राइमVivek Vihar Theft Case: विवेक विहार पुलिस ने 14 घंटे में शटर...

Vivek Vihar Theft Case: विवेक विहार पुलिस ने 14 घंटे में शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

Vivek Vihar Theft Case: विवेक विहार पुलिस ने 14 घंटे में शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

शाहदरा जिले की विवेक विहार थाना पुलिस ने महज़ 14 घंटे के भीतर दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जो क्षेत्र में लगातार दुकानों में सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर की दरम्यानी रात विवेक विहार फेज-1 के बी ब्लॉक मार्केट में आठ दुकानों के शटर टूटे पाए गए थे। इनमें से प्राइम कलेक्शन नामक दुकान से करीब 5200 रुपये नकद और कुछ बिल चोरी हुए थे। सूचना मिलते ही विवेक विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक मंवेंद्र को सौंपी गई। जांच के लिए विशेष क्रैक टीम गठित की गई जिसमें हेड कांस्टेबल वेदप्रिय, हेड कांस्टेबल प्रवीन मावी, हेड कांस्टेबल रंधीर सिंह और कांस्टेबल सुभाष कुमार शामिल थे। टीम ने इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व और एसीपी विवेक विहार मोहन सिंह की देखरेख में जांच शुरू की।

जांच के दौरान टीम ने विवेक विहार और सीमापुरी इलाके के करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और एएनपीआर कैमरों की बारीकी से जांच की। फुटेज में दो संदिग्ध युवक रात करीब 12:40 बजे नीले रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक से मार्केट पहुंचते और लगभग एक घंटे तक दुकानों में सेंधमारी करते दिखे। उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पास बाइक खड़ी की और आठ दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस, इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम, क्रिमिनल डॉसियर सिस्टम और दिल्ली पुलिस की “सहायक” ऐप की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान इलियास उर्फ सैफ अली (24) निवासी शालीमार गार्डन, गाजियाबाद और फरजान उर्फ नाटा (23) निवासी नई सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने ईदगाह सीमापुरी के पास जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की गई नकदी 590 रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और रात में दुकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इलियास के खिलाफ दंगा और लूट समेत चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि फरजान हत्या के प्रयास सहित तीन मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या ये दोनों आरोपी अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments