Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeUncategorizedWomen Cricket: दिल्ली में हुआ “Fancatchstic 2025 – ऑफ़िशियल फ़ैन मीट”, महिला...

Women Cricket: दिल्ली में हुआ “Fancatchstic 2025 – ऑफ़िशियल फ़ैन मीट”, महिला क्रिकेट स्टार्स ने फैंस संग रचा यादगार पल

Women Cricket: दिल्ली में हुआ “Fancatchstic 2025 – ऑफ़िशियल फ़ैन मीट”, महिला क्रिकेट स्टार्स ने फैंस संग रचा यादगार पल

दिल्ली के ऐवान-ए-ग़ालिब ऑडिटोरियम में “Fancatchstic 2025 – Official Fan Meet” का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की छह प्रतिष्ठित खिलाड़ी—स्नेह राणा, मेघना सिंह, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, तनुजा कंवर और प्रेमा रावत—ने एक साथ मंच साझा किया। इस कार्यक्रम ने फैंस को अपने पसंदीदा क्रिकेट सितारों से रूबरू होने और उनसे सीधी मुलाकात का अनमोल अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वन डाइस के संस्थापक रोहित वर्मा के गर्मजोशी भरे अभिनंदन भाषण से हुई। उन्होंने महिला क्रिकेटरों के समर्पण और देश के लिए उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, “महिला क्रिकेट ने देश का मान बढ़ाया है। यह आयोजन उन खिलाड़ियों की मेहनत और जुनून का उत्सव है। यहाँ मौजूद हर फैन इन चैंपियन्स से प्रेरणा लेकर अपने सपनों को नई उड़ान देगा।” उनके प्रेरक शब्दों ने शुरुआत में ही माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

रोमांच तब और बढ़ गया जब मंच का औपचारिक उद्घाटन होने के बाद महिला क्रिकेटरों ने भव्य एंट्री ली। देखते ही देखते ऑडिटोरियम तालियों की गूंज से भर उठा। खिलाड़ियों का फेलिसिटेशन किया गया, जिसके बाद एक लाइव परफॉर्मेंस ने पूरे हॉल में जोश का संचार कर दिया। कार्यक्रम में DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और खिलाड़ियों के साथ मंच साझा किया।

इसके बाद दिव्या बाजपेयी द्वारा संचालित प्रेरक सत्र “The Journey Behind the Jersey” आयोजित हुआ। इस टॉक शो में खिलाड़ियों ने अपने संघर्षों, प्रेरणादायक अनुभवों, महत्वपूर्ण मैचों और सफलता की यात्रा से जुड़े अनसुने किस्से साझा किए। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवाल-जवाब का सत्र भी रखा गया। संजय अग्रवाल के प्रश्न—“भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव और सचिन तेंडुलकर में आपका कौन सबसे बड़ा आइकन है?”—के जवाब में स्नेह राणा ने कहा कि उनकी प्रेरणा भारतीय पूर्व महिला कप्तान मिताली राज हैं।

इसके बाद फैंस और खिलाड़ियों के बीच खुला संवाद सत्र हुआ। दर्शकों को अपनी पसंदीदा क्रिकेटर्स से बात करने, सवाल पूछने और नज़दीक से मिलने का यादगार मौका मिला। अंत में कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ और मीडिया के लिए प्रेस बाइट्स भी आयोजित की गईं। सभी बच्चों को खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ के लिए क्रिकेट बल्ले भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

महिला क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और खिलाड़ियों के योगदान को सम्मानित करने वाला यह आयोजन न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि खिलाड़ियों और फैंस के बीच एक भावनात्मक और यादगार जुड़ाव भी स्थापित कर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments