Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Event 2025: सोसाइटी इंटीरियर्स एंड डिज़ाइन ऑनर्स दिल्ली 2025, भारतीय डिज़ाइन...

Delhi Event 2025: सोसाइटी इंटीरियर्स एंड डिज़ाइन ऑनर्स दिल्ली 2025, भारतीय डिज़ाइन उत्कृष्टता का भव्य उत्सव

Delhi Event 2025: सोसाइटी इंटीरियर्स एंड डिज़ाइन ऑनर्स दिल्ली 2025, भारतीय डिज़ाइन उत्कृष्टता का भव्य उत्सव

नई दिल्ली। राजधानी में डिज़ाइन जगत की रचनात्मकता, प्रतिष्ठा और उत्कृष्टता का ऐसा दुर्लभ संगम देखने को मिला, जिसने भारतीय डिज़ाइन इतिहास में एक अभूतपूर्व अध्याय जोड़ दिया। होटल ले मेरिडियन, कनॉट प्लेस के ग्रैंड ड्यूक में आयोजित सोसाइटी इंटीरियर्स एंड डिज़ाइन ऑनर्स दिल्ली 2025, जिसे अलुकोबॉन्ड एवं कॉम्प्रेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पावर किया गया, अपने आप में एक शानदार और प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ। इस भव्य कार्यक्रम की मेज़बानी Magnate Publishing Pvt. Ltd. के फ़ाउंडर अशोक धामणकर, कंसल्टिंग एडिटर स्वाति बालगी और टीम मैग्नेट के सदस्यों—सुनील खवनेकर, शिवेंद्र परिहार, एंड्रिया कोस्टाबिर और जायश्री धामणकर—द्वारा की गई, जिन्होंने शाम को एक उत्कृष्ट रूप दिया।

इस आयोजन की शोभा बढ़ाने पहुंचे मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा सांसद श्री अनुराग ठाकुर, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में खास उत्साह और गरिमा का संचार किया। डिजाइन उद्योग की श्रेष्ठता का प्रतिनिधित्व करने वाले कई प्रतिष्ठित नामों को इस शाम विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इनमें शामिल रहे—जियान माथुर, संजय सिंह, सौरब दलाल एवं सोनाली भगवती, अनिल बंसल, विवेक गुप्ता, इरा आहूजा, पुनीत सेठी और राखी पोद्दार—जिन्होंने अपने अद्वितीय नवाचार, दृष्टि और उत्कृष्ट कार्यों से भारतीय डिज़ाइन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

मंच पर मौजूद विशिष्ट प्रस्तुतकर्ताओं ने इस आयोजन को और भी प्रतिष्ठित बनाया। इनमे शामिल रहे—विशेष अतिथि एवं पूर्व क्रिकेटर किर्ती आज़ाद, Trevoc Group के जसपाल सिंह चावला और गुरपाल सिंह चावला, Signature Global के अमित काइकर, Ametek Buildtech के दीपक अरोड़ा, Alucobond लीडरशिप टीम के सदस्य सोनिया मोखदाद, रंजीत शर्मा और अमर किराले, Kompress के राजेश गांधी, किंजल गांधी एवं शेखर अग्रवाल, Pearl Academy की भाग्यश्री शर्मा, Haance by Harrison की ओर से तन्नु मोंगा और रघु रतन। इसके अलावा, समारोह में शामिल रहीं जानी-मानी हस्तियाँ—असमा गुलज़ार, शिबानी कश्यप, रोसी आह्लूवालिया, सुनील टंडन, शाहज़िया इल्मी, अरफा खानम शेरवानी, संजना जॉन और राहुल मित्रा, जिन्होंने कार्यक्रम को और भी यादगार बनाया।

इस आयोजन ने न केवल डिजाइन समुदाय को एक सशक्त और प्रेरणादायक मंच प्रदान किया, बल्कि नई प्रतिभाओं और स्थापित पेशेवरों दोनों के लिए विकास, सहयोग और नवाचार के नए रास्ते भी खोले। दिल्ली की इस ऐतिहासिक शाम में डिज़ाइन जगत की रचनात्मकता और उत्कृष्टता एक साथ दमक उठी—और यह आयोजन भारतीय डिज़ाइन परिदृश्य में एक स्वर्णिम स्मृति के रूप में दर्ज हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments