Sunday, January 25, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरYouth Congress Protest: उत्तर पूर्वी दिल्ली में युवा कांग्रेस का "I LOVE...

Youth Congress Protest: उत्तर पूर्वी दिल्ली में युवा कांग्रेस का “I LOVE AMBEDKAR” पैदल मार्च

Youth Congress Protest: उत्तर पूर्वी दिल्ली में युवा कांग्रेस का “I LOVE AMBEDKAR” पैदल मार्च

उत्तर पूर्वी दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने देशभर में दलितों और वंचित वर्ग के खिलाफ बढ़ते अत्याचार तथा सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पर हुए हमले के विरोध में बाबरपुर इलाके में “I LOVE AMBEDKAR” पैदल मार्च निकाला। इस पैदल मार्च का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया।

मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने अपने गले में तिरंगा और हाथों में लंबा तिरंगा लेकर पद यात्रा में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर देशभर में बढ़ रहे सामाजिक अन्याय और कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि यह पद यात्रा संविधान में निहित मूलभूत अधिकारों की रक्षा और सामाजिक समानता के समर्थन में निकाली गई है। उन्होंने सभी वर्गों विशेषकर दलित और वंचित समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए लगातार जागरूकता फैलाने की बात कही।

कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च के दौरान शांतिपूर्ण और दृढ़ संदेश देते हुए देशवासियों को संविधान और न्यायपालिका के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की। इस दौरान नागरिकों ने भी मार्च का स्वागत किया और कई लोगों ने जुड़कर समर्थन व्यक्त किया।

यह अभियान युवा कांग्रेस की समाज में समानता और न्याय के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका का प्रतीक माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments