Homeक्राइमKotkapura Targeted Killing: पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, विदेशी गैंगस्टरों...

Kotkapura Targeted Killing: पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर काम कर रहे 4 आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

Kotkapura Targeted Killing: पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर काम कर रहे 4 आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में पुलिस ने टारगेट किलिंग की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब और एसटीएफ हरियाणा के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के सुरेंद्र सिंह उर्फ शैरी, गांव पंजगराईं कलां के सुखनाम सिंह उर्फ सुक्खा, गांव ढिलवां कलां के मुस्ताक अली और हैप्पी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक .32 बोर और दो .30 बोर की पिस्तौल समेत 11 कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ढिलवां कलां गांव के पास एक सुनसान जगह पर बैठकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद टीमों ने मौके पर दबिश देकर चारों को दबोच लिया।

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के संपर्क में थे और उनके कहने पर कोटकपूरा इलाके में दो लोगों की हत्या की तैयारी कर रहे थे। चारों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और पता लगाएगी कि हथियार कहां से आए, विदेशी हैंडलरों से इनका संपर्क कैसे हुआ और नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments