Homeक्राइमMadhubani Crime: मधुबनी में 13 साल की किशोरी से छेड़छाड़, जबरन मांग...

Madhubani Crime: मधुबनी में 13 साल की किशोरी से छेड़छाड़, जबरन मांग में भरा सिंदूर, विरोध पर मारपीट, 10 पर केस

Madhubani Crime: मधुबनी में 13 साल की किशोरी से छेड़छाड़, जबरन मांग में भरा सिंदूर, विरोध पर मारपीट, 10 पर केस

बिहार के मधुबनी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई और आरोपी ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया।

पीड़िता की मां की ओर से थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब आठ बजे सोहन कुमार दास ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और उसे पकड़कर जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर परिवार के साथ भी मारपीट की गई।

पीड़िता की मां ने मुख्य आरोपी सोहन दास समेत प्रभु दास, प्रवेश दास, मोहन दास, रामलाल दास, युवराज कुमार, समतोलिया देवी, हीरा देवी, ललिता देवी और बुचिया देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी गांव पहुंची और पीड़िता व उसके परिजनों से बात कर मामले की जानकारी ली।

रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिल गया है और जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद और पुरानी रंजिश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments