Homeदिल्ली-एनसीआरMCD JE Controversy: पूर्वी दिल्ली में नगर निगम जेई और बेलदार की...

MCD JE Controversy: पूर्वी दिल्ली में नगर निगम जेई और बेलदार की महिला से बदसलूकी, वीडियो वायरल

MCD JE Controversy: पूर्वी दिल्ली में नगर निगम जेई और बेलदार की महिला से बदसलूकी, वीडियो वायरल
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना इलाके में डीडीए जनता फ्लैट निवासी महिला सुनीता के मकान पर नगर निगम के जेई और बेलदार द्वारा अवैध कार्रवाई का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार, कुछ दिन पहले वह अपने मकान की मरम्मत करवा रही थीं, तभी निगम का बेलदार आ धमका और मकान को अवैध निर्माण बताकर तोड़ने की धमकी देने लगा। जब महिला ने समाधान और आदेश की कॉपी की मांग की, तो जेई अरविंद मीणा और बेलदार जतिन सहित कुछ लोग पुलिस के साथ आ गए और मकान को तोड़ने लगे।
महिला ने आरोप लगाया कि जेई और बेलदार ने पहले 2.5 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे 80 हजार रुपये में तय किया गया और रकम भी चुकाई गई। 22 सितंबर को जब अधिकारी मकान तोड़ने आए और महिला ने आदेश की प्रति दिखाने की मांग की, तो जेई और बेलदार ने बदतमीजी की, जिससे महिला ने पीसीआर कॉल की।
मामला थाने तक पहुँचने के बाद पुलिस ने जेई और बेलदार को फटकार लगाई और उनकी धुलाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नगर निगम की तरफ से फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं महिला और स्थानीय RWA ने जेई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें बताया गया कि जेई और बेलदार अक्सर लोगों को डराकर मोटी रकम ऐंठते हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments