Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Building Accident: दिल्ली के उत्तम नगर में इमारत का हिस्सा गिरा,...

Delhi Building Accident: दिल्ली के उत्तम नगर में इमारत का हिस्सा गिरा, महिला की मौत, बेटी घायल

Delhi Building Accident: दिल्ली के उत्तम नगर में इमारत का हिस्सा गिरा, महिला की मौत, बेटी घायल

दिल्ली के पश्चिमी हिस्से उत्तम नगर स्थित हस्तसाल विहार इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसकी 5 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के समय इमारत की दूसरी मंजिल पर गर्डर हटाने का काम चल रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गईं। शाम करीब 3:10 बजे घटना की जानकारी मिलने पर पांच दमकल गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। पुलिस, एनडीआरएफ, बीएसईएस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया।

द्वारका डीसीपी के अनुसार, दोपहर करीब 3:07 से 3:21 बजे के बीच कई PCR कॉल्स प्राप्त हुईं, जिनमें बताया गया कि एक महिला और बच्ची मलबे में फंसी हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। जांच में सामने आया कि यह इमारत प्रदीप यादव और उनकी पत्नी सोनू यादव की है, जिन्होंने इसे नीरज नामक व्यक्ति से खरीदा था। बताया गया कि इमारत में ग्राउंड फ्लोर, पहला फ्लोर और अधूरा दूसरा फ्लोर बना हुआ था।

हादसे के समय प्रदीप और उनकी पत्नी दूसरी मंजिल से गर्डर हटाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें महिला की पहचान नीरज की पत्नी पूनम के रूप में हुई, जबकि उसकी बेटी नव्या को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पूनम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि नीरज को 20 अक्टूबर तक इमारत खाली करनी थी।

फिलहाल मलबा हटाने का कार्य जारी है और पुलिस जांच में जुटी है कि क्या इमारत में निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई गई है और पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments