Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग में सैकड़ों...

Delhi Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग में सैकड़ों झुग्गियां राख, एक की मौत

Delhi Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग में सैकड़ों झुग्गियां राख, एक की मौत

दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास देर रात लगी भीषण आग ने तबाही मचा दी। इस आग की चपेट में आकर करीब 400 से 500 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग लगने के बाद कई एलपीजी सिलेंडर एक के बाद एक फट गए, जिससे लपटें और भड़क उठीं। धुएं का घना गुबार आसमान तक उठता देखा गया और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
अग्निशमन विभाग को रात करीब 10 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी रहीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद लपटों को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली ताकि आग आगे न फैल सके। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग समय रहते अपनी झुग्गियों से बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे भारी जनहानि टल गई।
हालांकि, आग में उनका सारा सामान और आशियाना जलकर खाक हो गया है। बस्ती के लोग अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने दिल्ली सरकार से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में न उनके पास छत बची है और न ही पहनने के कपड़े। मौके पर डीसीएफओ एस.के. दूआ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं जो राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और फायर विभाग फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments