Thursday, February 26, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Firing Case: कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर...

Delhi Firing Case: कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमला, चार राउंड फायरिंग

Delhi Firing Case: कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमला, चार राउंड फायरिंग

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के पास गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की कानूनी टीम से जुड़े एक वकील की कार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के समय कार में वकील समेत कुल पांच लोग सवार थे।

पुलिस उपायुक्त Raja Banthia ने बताया कि रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हुई। कार सवार लोगों का कहना है कि तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर फरार हो गए। हमले में एक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी।

हालांकि, डीसीपी ने कहा कि अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता, क्योंकि पीड़ितों के बयान अलग-अलग हैं। कुछ लोग दो हमलावर बता रहे हैं, जबकि कुछ तीन। हमलावर बाइक पर थे या कार में, और कितने राउंड फायर हुए, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और घटनाक्रम की सटीक जानकारी मिल सके।

फिलहाल मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments