Homeदिल्ली-एनसीआरPreet Vihar protest: प्रीत विहार पार्किंग विवाद में फायरिंग के बाद युवक...

Preet Vihar protest: प्रीत विहार पार्किंग विवाद में फायरिंग के बाद युवक की मौत, परिजनों और RWA का थाने पर प्रदर्शन

Preet Vihar protest: प्रीत विहार पार्किंग विवाद में फायरिंग के बाद युवक की मौत, परिजनों और RWA का थाने पर प्रदर्शन

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में पीड़ित परिवार और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने प्रीत विहार थाने पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।

पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 2:22 बजे और 2:26 बजे दो पीसीआर कॉल मिली थीं, जिनमें फायरिंग और झगड़े की सूचना दी गई थी। जांच में सामने आया कि ए-144, प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर पंकज नैय्यर (34) और उनके भाई पारस (43) का पड़ोसी गौरव शर्मा से विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोप है कि गौरव शर्मा ने गोली चला दी, जो पंकज नैय्यर के सीने में लग गई।

घायल पंकज को तुरंत निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए थे।

इस मामले में थाना प्रीत विहार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 115(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

घटना के बाद गुस्साए परिजन और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी थाने पहुंचे और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस घटना से पूरे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की भी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments