Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 571 ग्राम स्मैक के साथ...

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 571 ग्राम स्मैक के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 571 ग्राम स्मैक के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स सेल (ASB Cell) ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 571.27 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरकान, तस्लीम उर्फ मुन्ना और रिजवान के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि फुरकान और तस्लीम पहले खुद स्मैक का सेवन करते थे। इसी दौरान उनका संपर्क बरेली के सप्लायर रिजवान से हुआ। शुरुआत में दोनों कम मात्रा में स्मैक खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में बेचते थे, लेकिन अधिक मुनाफे के लालच में बाद में बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी करने लगे।

जांच में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बरेली निवासी सप्लायर रिजवान (42) को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 413 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थे और नशे की लत का फायदा उठाकर अवैध कारोबार से मोटा मुनाफा कमा रहे थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रिजवान पहले भी एनडीपीएस एक्ट के एक व्यावसायिक मामले में एनसीबी बरेली की कार्रवाई का सामना कर चुका है। वहीं तस्लीम के खिलाफ चोरी का एक पुराना मामला भी दर्ज है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों, सप्लाई चेन और खरीदारों की पहचान करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments