Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: शाहदरा में 6 घंटे में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी...

Delhi Crime: शाहदरा में 6 घंटे में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, iPhone 16E और स्कूटी बरामद

Delhi Crime: शाहदरा में 6 घंटे में मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, iPhone 16E और स्कूटी बरामद

दिल्ली के शाहदरा थाना पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया सफेद iPhone 16E और वारदात में इस्तेमाल की गई ग्रे होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य मामलों में शामिल होने की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 3 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता प्रिया अपने बच्चों को स्कूल कैब में छोड़कर काबूल नगर, शाहदरा से लौट रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार एक बदमाश उनका सफेद iPhone 16E छीनकर फरार हो गया। पीसीआर कॉल मिलने के बाद शाहदरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहदरा थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने वारदात के केवल छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार (24 वर्ष) निवासी न्यू मॉडर्न शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और करीब दो महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहने के बाद 29 जून 2026 को बाहर आया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया iPhone 16E और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है। शुरुआती जांच में आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, हालांकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह अन्य स्नैचिंग या चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments