Homeदिल्ली-एनसीआरNEET Protest: पूर्वी दिल्ली में कांग्रेस का कैंडल मार्च, शिक्षा मंत्री के...

NEET Protest: पूर्वी दिल्ली में कांग्रेस का कैंडल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

NEET Protest: पूर्वी दिल्ली में कांग्रेस का कैंडल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित गुरु अंगद नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

कैंडल मार्च में कांग्रेस की निगम पार्षद प्रत्याशी चंद्रमा ने कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नीट पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग का भी विरोध किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता चंद्रमोहन शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्रों ने मानसिक तनाव के कारण अपनी जान गंवाई और इसके बावजूद सरकार अब तक कोई ठोस जवाबदेही तय नहीं कर सकी है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब और देरी किए बिना केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर निर्णय लेना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और सरकार से नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments